मोदी के महिला सशक्तिकरण और योगी के क्रियान्वयन ने कायाकल्प किया : सिद्धार्थ नाथ सिंह

Share

प्रयागराज, 10 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण और योगी के क्रियान्वयन ने शहर पश्चिमी की महिलाओं का कायाकल्प कर दिया। यह बातें शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ललिता शास्त्री स्नेही सेवा संस्थान द्वारा आस्था क्षेत्र स्तरीय स्वयं सहायता समूह धुस्सा, झलवा लघु उद्योग के लोकार्पण अवसर पर कही।

इस अवसर पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि शहर पश्चिमी में ललिता शास्त्री स्नेही सेवा संस्थान के अंतर्गत पांच हजार महिलाओं ने एमएसएमई के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ने का साहस दिखाया है। मोदी और योगी का सपना साकार हो रहा है। कई महिलाओं के जीवन में समूह के माध्यम से बदलाव ने कायाकल्प कर दिया है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टाल पर सामग्री आचार, मुरब्बा, पापड़, मुगौरी, मसाला, मल्टीग्रेन आटा, जैम, टोमैटो, पिज्जा एवं हर्बल साबुन, फिनायल, गंगाजल से निर्मित अगरबत्ती का निरीक्षण किया और लगभग पांच हजार रुपए की खरीदारी कर उनका मनोबल बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा शहर पश्चिमी के लगभग दो हजार महिलाओं को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षण के उपरांत टूलकिट प्राप्त करके छोटे-छोटे लघु उद्योग लगाकर सम्मान, सुरक्षा के साथ स्वावलम्बी बनकर परिवार की आय बढ़ाने में सहयोग कर रही है। इस मौके पर समूह की अध्यक्ष अंजली कुशवाहा ने सिद्धार्थ नाथ सिंह का पुष्प गुच्छ व टीका लगाकर स्वागत किया।