रतलाम: वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर रेेल मंडल प्रबंधक सेे चर्चा की

Share

रतलाम, 9 जून (हि.स.)। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की तृतीय पी.एन.एम में मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता से चर्चा की गई तथा कई मुद्दोंं पर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की है।

मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया बैठक में सभी विभागों के प्रमुखों से विस्तृत चर्चा की गई और डीआरएम द्वारा निम्न मुद्दों पर सहमति बनी, जिसमें डीआरएम ऑफिस में केंद्रीकृत एयर कंडीशनर लगवाए जाएंगे और आरओ का व्यवस्थित रखरखाव कर कर्मचारियों को शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। उज्जैन होलीडे होम ओ.आर.एच( ऑफीसर्स रेस्ट हाउस) में कर्मचारियों के लिए 2 रूम आवंटित किए जाएंगे। रनिंग विभाग व कमर्शियल विभाग की कोविड-19 स्पेशल अवकाश की समीक्षा की जाएगी व जल्दी निपटारा किया जाएगा। चेकिंग स्टॉफ के आवधिक स्थानांतरण की विसंगतियों को दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पॉइंट्समेन केडर एवं ट्रेकमेन केडर को पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु विभागीय परीक्षा का आयोजन शीघ्र होगा। सिहोर में हॉस्पिटल को अनुबंध हेतु सर्वे करवाया जाएगा। बिना गार्ड गाडी के संचालन को केवल आपातकालीन परिस्थितियों में अनुमति होगी। भोपाल क्रूू से मालगाड़ी के संचालन पर आपत्ति पर केवल रतलाम क्रू की अनुपलब्धता पर ही अनुमति मिलेगी। रतलाम -कोटा -रतलाम क्रेक मालगाड़ी के संचालन हेतु प्रयास किये जाएंगे। पी.वे. इंजीनियर को साप्ताहिक विश्राम की अनुमति है। सभी रोड़ साइड स्टेशनों पर पॉइंट्समेन हेतु पी पी हट बनाने पर सहमति बनी।

बैठक में मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी, संयुक्त मंडल मंत्री चंपालाल गड़वानी व कैलाश भारती, सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज व प्रताप गिरी, सीडब्ल्यूसी मेंबर एमआर मंसूरी व सुशील यादव, शाखा सचिव संजय कुमार हिमांशु पिटारे, गौरव ठाकुर ,राजेंद्र चौधरी, कमलेश चौधरी, विनय सिंह, शाखा अध्यक्ष गौरव संत, महेंद्र राठौर, संध्या यादव उपस्थित थे।