कानपुर, 22 मई (हि.स.)। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के गृह विज्ञान संकाय के मानव विकास विभाग में ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन किया गया। 5 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए विभाग की प्रभारी डॉ. मुक्ता गर्ग के निर्देशन में एवं विभाग की शिक्षिकाओं डॉ मधुलिका शर्मा, रेनू निषाद के सहयोग से प्रारंभ हुए पांच दिवसीय निशुल्क ग्रीष्म शिविर का समापन रविवार को पौधारोपण के साथ हुआ।
इन पांच दिवसों में आसपास के क्षेत्रों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस शिविर में मुख्य रुप से बच्चों को अम्ब्रेला डांस, बलून डांस, पोम्पोम डांस एवं फायरलेस किचन के अंतर्गत स्वास्थ्य- वर्धक रेसपी जैसे भेल पूरी, ओपन सैंडविच, लेमन जूस, थम्ब पेण्टिंग से आक्रतियां बनाना, पेपर कटिंग द्वारा फूल एवं सजावट की वस्तुएं आदि बनाना सिखाये गए। इसके साथ साथ बीएससी की छात्रओं ने कठपुतली, मास्क आदि का प्रयोग कर कहानियों द्वारा नैतिक शिक्षा प्रदान की। आज समापन दिवस पर पर्यावण संबंधी जानकारी दी गयी। लघुनाटिका द्वारा सूखा कचरा, गीला कचरा का भेद कर अलग अलग रंग के कूड़ेदान का प्रयोग करना सिखाया गया। साथ ही सभी बच्चों ने रंगीन गमलों में अपना अपना पौधा लगाया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। अधिष्ठाता, गृह विज्ञान संकाय, डॉ.पी. के. उपाध्याय ने बच्चों के साथ पौधरोपण कर व पुरस्कार देकर बच्चों का उत्साह-वर्धन किया। बच्चों ने पर्यावरण क्विज में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान सूरज, द्वितिय स्थान अनन्या, तृतीय स्थान पर अंशिका रही। इस शिविर में बीएससी की छात्राओं सुकृति, आइशा, अंशिका, श्रेया, मेघा, सोनिका आदि का सहयोग रहा।