रतलाम: महाराष्ट्र समाज में सात बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार

Share

रतलाम, 18 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र समाज भवन में बुधवार को समाज द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया । समाज के प्रचार सचिव किशोर जोशी ने बताया कि गत 23 वर्षो से समाज भवन में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को हुए आयोजन में पंडित निखिलेश करंदीकर गुरुजी के मार्गदर्शन में अरविंद देव, दिलीप आप्टे, हनुमंत रत्नपारखी, मधुकर डबीर ने पूरे विधि विधान से हर्ष राजहंस, यश राजहंस, युग चुनेकर, प्रथमेश पुरंदरे, रुद्र आचार्य, अर्पण दुबेद्वार, अर्णव दुबेद्वार सहित 7 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार हुआ ।

इस आयोजन में ब्रह्नमहाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधि मदन बोबड़े, चंद्रशेखर आप्टे, सुनील भोसरे, मिलिन्द करंदीकर, शारदा मंदिर ट्रस्ट सचिव संजय लोणकर, डॉ जयंत सुभेदार, डॉ पूर्णिमा सुभेदार आदि ने विशेष रूप से उपस्थित होकर बटुकों को आशीर्वाद दिया ।

इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष सुधीर सराफ,भूषण बर्वे, श्यामकांत भोरकर, अरुण पोटाड़े, दिलीप कुलकर्णी, सुनील पाटील, सुनील सराफ, श्रीकांत दिवे, विवेक राणे, पराग रामपुरकर, सतीश भावे, अनंता करंदीकर, शारदा महिला मण्डल कोषाध्यक्ष प्रतीक्षा रामपुरकर, वर्षा रांगणेकर , नीलिमा नारले, भारती पाटील, मोनिका बारपुते, सुनीता नारले ,संध्या सराफ सहित समाजजन उपस्थित थे ।