नैनीताल, 18 मई (हि.स.)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नैनीताल चिड़ियाघर में 16 से 23 मई तक आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को साइकिल रैली का आयोजन हुआ।
चिड़ियाघर के निदेशक डीएफओ टीआर बीजू लाल के निर्देशन में आयोजित हुई रैली का शुभारम्भ वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं वृत्त कुबेर सिंह बिष्ट ने मल्लीताल बैंड स्टैंड के पास से बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखा कर किया। रैली के माध्यम से वन्य जीवों से सह अस्तित्व के संरक्षण के लिए लोगों को जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर की ‘रन टु लिव’ संस्था एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के हरीश तिवारी, हरीश नयाल, विनोद पंत, बालम सिंह, लक्की तिवारी, महेश बिष्ट, मनोज सिंह, हसन रजा, सुधीर वर्मा, अमित कुमार, शैलेंद्र जोशी, हिमांशु जोशी आदि ने भी योगदान दिया।
साथ ही चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत, प्रमोद तिवारी, मनोज साह एवं नैनीताल प्राणी उद्यान के उप वन क्षेत्राधिकारी धरम सिंह बोनाल, पुष्कर मेहरा, महेश बोरा, खजान मिश्रा, अनुज कांडपाल, डॉ. रजनी रावत, सूरज नयाल एवं प्राणी उद्यान व नगरपालिका वन क्षेत्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।