धामी की जीत को लेकर पूर्व विधायक ने किया भगवान दक्षेश्वर का अभिषेक

Share

हरिद्वार, 18 मई (हि.स.)। चंपावत उप चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरा जोर लगाया हुआ है। इसी के चलते प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारक मैदान में उतरने वाले हैं, जिनकी सूची जारी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री धामी के चाहने वाले जो प्रचार के लिए नहीं जा सकते वे मंदिरों में पूजा-अर्चना कर धामी की जीत की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में लक्सर से भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कनखल स्थित पौराणिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया और धामी की जीत की कामना की।