– व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर, 19 अप्रैल (हि.स.) जिले में मंगलवार को मंडी समिति ढकौली के व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए सब्जी मंडी को ढकौली में स्थापित करवाने की मांग की। व्यापारियों का आरोप है कि लोधीगंज की मण्डी अवैध है। जिसे लाईसेंस धारक व्यापारियों के हित में हटवाना आवश्यक है।
ढकौली की मंडी समिति के अन्दर सरकारी दुकानें बनी हैं। जो जिला प्रशासन के द्वारा लाईसेंस धारक व्यापारियों को आवंटित की गयी हैं। जिनसे राजस्व की वसूली भी की जाती है। लेकिन लोधीगंज में अवैध रूप से लग रही सब्जी मण्डी के कारण ढकौली की सब्जी मंडी सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। जिसे लेकर ढकौली मण्डी के व्यापारियों में आक्रोश है। आज दो दर्जन व्यापारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर अवैध आवाज बुलंद की और जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे से लोधीगंज की अवैध सब्जी मंडी को हटवा कर ढकौली में स्थानांतरित करने की मांग की।
ज्ञापन के साथ सब्जी मंडी लोधीगंज फतेहपुर के विरूद्ध व्यापारियों ने एक प्रार्थना-पत्र उपजिलाधिकारी सदर फतेहपुर को दिखाया जिसमें उपजिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया था कि लोधीगंज मण्डी समिति तत्काल हटवा कर ढकौली मण्डी समिति में स्थापित करावे। जिसमें सचिव ने पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराते हुए लिखा था। परन्तु लोधीगंज मण्डी के व्यापारी सचिव मण्डी समिति को सुविधा शुल्क दे दिया है जिस कारण मण्डी समिति सचिव मण्डी हटवाने का कार्य नहीं कर रहे है। तथा उपजिलाधिकारी के आदेश का पालन भी नहीं कराया जा रहा है।
ज्ञापन देने वालों में दीप नारायण हयारण, जगदीश मौर्या, परशुराम, लुकमान, रईस सहित दो दर्जन व्यापारी मौजूद रहे।