फिरोजाबाद: बंद घरों में चोरी करने वाले पांच शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, आभूषण, नकदी बरामद

Share

फिरोजाबाद, 19 अप्रैल (हि.स.)। थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने सोमवार की रात व मंगलवार को घर मे घुसकर चोरी करने वाले 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी का माल व असलाह एवं करातूस बरामद हुए है।

जनपद मे पिछले कुछ दिनो से रात्रि मे बन्द घरों मे चोरी होने की सूचनाये मिल रही थी, जिसके सम्बन्ध मे थाना रामगढ पर चोरी के विभिन्न मुकदमा पंजीकृत है। थाना रामगढ़ पुलिस इन अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में थाना रामगढ़ प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ सूचना पर अभियुकत रविन्द्र उर्फ बाॅबी पुत्र राजवीर सिंह व देवेन्द्र पुत्र जगत सिंह जाटव निवासीगण ग्राम आनंदपुर पचोखरा को सोमवार की रात व भीमसेन पुत्र रामप्रकाश जाटव, छोटेलाल पुत्र रामस्वरुप जाटव निवासी भीकनपुर व मुकेश कुमार पुत्र बाबूलाल जाटव निवासी सैलई को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे चोरी के आभूषण, हजारों की नकदी, असलाह व कारतूस बरामद किए है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है।