एसडीएम ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

Share

हरिद्वार, 5 अप्रैल (हि.स.)। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र स्थित दो गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी में रखे हुए गैस सिलेंडर की तौल भी करवाई। उन्होंने एजेंसी संचालकों को घटतौली और होम डिलीवरी से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए।

एसडीएम पूरन सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी पर मिल रही घटतोली की शिकायत पर मंगलवार को भारत गैस एजेंसी और एचपी गैस एजेंसी बहादराबाद का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की माप तौल भी कराई गई। उन्होंने बताया कि एजेंसी मालिकों को शत प्रतिशत होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घटतौली की शिकायत बर्दाश्त ना किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।