विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो सौ महिलाओं को हंस फाउंडेशन ने किया सम्मानित

Share

गोपेश्वर, 05 अप्रैल (हि.स.)। नर सेवा नारायण सेवा के महायज्ञ में समर्पित हंस फाउंडेशन समाज की सेवा और जीवन में प्रेरक, मातृ सेवा सप्ताह के तहत दो सौ महिलाओं को मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में सम्मानित किया गया।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे और बीआरओ की मेजर आईना राणा ने कोरोना सकंट काल में बेहतर कार्य करने, हेल्थ वर्कर के साथ ही सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। जनपद के नौ विकासखंड में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाने वाली सुदूर विकासखंड देवाल की मोहनी देवी, घाट विकासखंड के ल्वाणी गांव की बैशाखी देवी, पर्यावरण के क्षेत्र में जोशीमठ की बाला देवी, डा. ममता कपरवाण, उषा रावत, अनूजा पोखरियाल, प्रभा रावत, कमला देवी, शिवा देवी को शराब की दुकान के विरोध में कंडाली आदोलन में सम्मानित किया गया। साथ दत्तात्रेय सती मां अनसूया मंदिर को कंबल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन जया चौधरी ने किया। इस मौके पर लक्ष्मण राणा, सुरेंद्र रावत, अंकोला पुरोहित, सूर्य प्रकाश पुरोहित, मनोज बिष्ट, पुष्कर चौधरी और अमित नेगी आदि मौजूद थे।