उमरियाः मंत्री मीना सिंह ने मां विरासिनी के दर्शन की प्रदेश की खुशहाली की कामना - सरस जनवाद

उमरियाः मंत्री मीना सिंह ने मां विरासिनी के दर्शन की प्रदेश की खुशहाली की कामना

Share

उमरिया, 02 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश की जन जातीय कार्य मंत्री मीना सिंह ने शनिवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन बिरसिंहपुर पाली स्थित मां विरासिनी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली का कामना की।

मंत्री मीना सिंह शनिवार को सुबह बिरसिंहपुर पाली पहुंची। यहां उन्होंने मां विरासिनी मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर उन्होंने घट भी स्थापित किया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।