केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रणवीर सिंह के साथ किया डांस, वीडियो वायरल - सरस जनवाद

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रणवीर सिंह के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

Share

अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के अलावा अपने लुक्स और फैशन सेंस को भी लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार रणवीर सिंह किसी और वजह से सुर्ख़ियों में छाये हुए हैं।

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अपनी ही फिल्म बाजीराव मस्तानी के सॉन्ग मल्हारी पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस डांस वीडियो को अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वहीं रणवीर सिंह ने भी इस दौरान की कई तस्वीरों को अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस के साथ साझा किया है।

गौरतलब है, हाल ही में अनुराग ठाकुर ने सोमवार को दुबई एक्सपो 2020 में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ ‘द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड इंटरटेनमेंट’ विषय पर चर्चा की। इसी दौरान अभिनेता ने उन्हें हाथ पकड़कर डांस करने के लिए कहा। जिसके बाद अनुराग ठाकुर ने रणवीर की बात मानते हुए कुछ डांस मूव्स किये।

अनुराग ठाकुर और रणवीर सिंह के इस मस्ती भरे डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘जयेशभाई जोरदार’, ‘सर्कस’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनय करते नजर आएंगे ।