कानपुर, 14 मार्च (हि.स.)। रोबिन हुड आर्मी ने हैलट ब्लड बैंक में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में मानवता फाउंडेशन यूनाइटेड अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ट्रस्ट के साथ समाचार पत्र द्वारा संचालित फाउंडेशन का भी सहयोग रहा।
रक्तदान शिविर में 37 लोगों ने रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन अलग-अलग कारणों से 10 लोग अपना रक्तदान नहीं कर सके। जबकि 27 रक्त वीरों ने अपना रक्तदान कर महादान किया। शिविर में रोबिन हुड आर्मी से दिव्यांशु, शाशवी, श्रेयस, आर्यन, विकास, अनुराग पांडे ने अपने जीवन का प्रथम रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मानवता फाउंडेशन एवं समाचार पत्र के फाउंडेशन ने रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई की।
शिविर में मुख्य रूप से मदन गांधी, चैतन्य शुक्ला, आनंद मोहन, गौरव शुक्ला, शिव शांत, कपिल कुमार, कुलदीप, कशिश, हिमांशी, मेजर सिंह, दुर्गा, वैभव मिश्रा, आकांक्षा त्रिपाठी, संदीप सोनी, विनय बाजपेई, आकर्ष चौहान आदि का विशेष सहयोग किया।