उत्तराखंड : भाजपा की मतगणना तैयारी को लेकर बैठक शुरू

Share

-कैलाश विजयवर्गीय और चुनाव प्रभारी हैं मौजूद

देहरादून, 07 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 10 मार्च को मतगणना तैयारी को लेकर बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय,राज्य चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम उपस्थित हैं।

सोमवार सुबह सुभाष रोड स्थित एक होटल में प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में मतगणना तैयारी को लेकर बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक सांसद, विधायक और पार्टी उम्मीदवार,जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी आमंत्रित है। इसके अलावा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद हैं। इसमें मतगणना की तैयारियों के साथ ही आगामी रणनीति को लेकर मंथन की जा रही है। बैठक में पोस्टल बैलेट मतों की गणना के साथ अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी।

काबीना मंत्री गणेश जोशी,मंत्री अरविंद पाण्डेय, बंशीधर भगत ने बैठक में शामिल होने से पूर्व कहा कि भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस बार सारे मिथक टूटेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार विकास को गति दिया है। रूस यूक्रेन के बीच युद्ध में भारत की तटस्थता एक बार भी मोदी की क्षमता को विश्व में स्थापित किया है।

बैठक में सह चुनाव प्रभारी रेखा वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री तीरथ सिंह रावत,पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, से सांसद नरेश बंशल,सतपाल महाराज, अरविंद पाण्डेय, बंशीधर भगत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार,सुरेश भट्ट,कुलदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद हैं।