मऊ : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने डाला वोट, जीत का किया दावा

Share

मऊ, 07 मार्च (हि.स.)। सातवें और आखिरी चरण के मतदान के दिन सोमवार को जिले के वीआईपी वोटर में शुमार बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने अपने मतदान केंद्र 445 साहूपुर उर्फ बाबूपुर पर पहला वोट डाला। वोट डालने के बाद भीम राजभर ने अपनी जीत का दावा किया और बताया कि जिसकी भी लड़ाई है वह हाथी निशान से है।

मुख्तार के बेटे अब्बास के साथ मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा कि मैं भीम हूं और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की तरफ धम बढ़ रहा हूं और जीत हमारी ही होगी। भीम राजभर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकले और मतदान करें। कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें।

बताते चलें कि पिछले 25 साल से मऊ सदर सीट से विधायक रहे मुख्तार अंसारी का बेटा इस बार चुनाव मैदान में है और भीम राजभर उसे कड़ी चुनौती दे रहे हैं।