गाजियाबाद : रेस्टोरेंट में चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस छापे में संचालक सहित 13 गिरफ्तार

Share

गाजियाबाद :- इंदिरापुरम पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मंगलवार को अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर वहां से 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध हुक्का बार संचालक विवेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से देसी- विदेशी ब्रांड की शराब की 20 बोतल, ढाई सौ बोतल बियर तथा 29 हुक्के तथा नशा करने का अन्य सामान बरामद किया है।

यह अवैध हुक्का बार आदित्य मॉल के पास किंग कैफे रेस्टोरेंट में चल रहा था। पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय )ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मंगलवार को किंग कैफे रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जहां पर अवैध रूप से हुक्का बार चलता मिला। मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम सागर,रोहित, उमर, काव्य कपूर, अनूप,विशाल, सूरज, विजय, विनोद,आयुष, निखिल और मनोज बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह हुक्का बार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।