सीरियल फना इश्क में मरजावां की टीम ने की दरगाह जियारत - सरस जनवाद

सीरियल फना इश्क में मरजावां की टीम ने की दरगाह जियारत

Share

अजमेर, 28 दिसम्बर। आने वाले सीरियल फना इश्क में मरजावां के निर्माता करिश्मा जैन व मशहूर अभिनेता ज़ैद इमाम, लाइन प्रोड्यूसर वैभव कोचर, रचनात्मक निर्माता दीप्ति कलवानी ने सूफी संत हजऱत ख़्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मख़्मली चादर और अक़ीदत के फूल पेश किए।

बॉलीवुड के दुआगो सैयद क़ुतुबुद्दीन सखी ने जियारत कराई, ज़ियारत के बाद जन्नती दरवाजे पर मन्नत का धागा बांधा सैयद क़ुतुबुद्दीन सखी ने निर्माता करिश्मा जैन, दीप्ति कलवानी को ओढ़नी ओढ़ाकर दुआ की, अभिनेता जैद इमाम, लाइन प्रोड्यूसर वैभव कोचर की दस्तार बन्दी की ओर आने वाले सीरियल फना इश्क में मरजावां की क़ामयाबी के लिए दुआ मांगी।

अभिनेता जैद इमाम हिंदी टीवी सीरियल के मशहूर अभिनेता हैं। जैद ने बहुत ही कम समय में अपने अभिनय की वजह से बहुत सफलता पाई है और यही वजह है की कम समय में ही उन्हें लोकप्रिय अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल किया जाने लगा हैं।

जैन के मशहूर सीरियल

कैसी ये यारियां, टशन.ए.इश्क,ये वादा रहा, अबीर धर्माधिकरी, नामकरण, लाला इश्क, इश्क़बाज़, फियर फैक्टर, खतरों के खिलाड़ी, में एक भ्रम, सर्वगुण सम्पन्न, कबीर में शानदार काम किया है।