गाजियाबाद :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गाजियाबाद में भी किया गया। गाजियाबाद महानगर में यह कार्यक्रम 356 सेक्टरों के शिवालयों पर व शहर के प्रमुख चार स्थानों शिव मन्दिर नेहरु नगर, बालाजी मंदिर हिंडन विहार, कैलाश मानसरोवर इंदिरापुरम, शिव मन्दिर मुरादनगर में हुआ।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व व कार्यक्रम के महानगर संयोजक राजेश त्यागी ने सभी मंडलों में लाईव प्रसारण के समक्ष सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को साक्षी बनाकर काशी विश्वनाथ के जयकारों से गाजियाबाद की धरा को गुंजायमान कर दिया। काशी विश्वनाथ कोरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में देश के प्रधानमन्त्री व काशी के एतिहासिक संसद नरेंद्र मोदी ने काशी श्रृद्धालुओं व पर्यटकों को भव्य काशी दिव्य काशी की सौगात भेंट की।
कार्यक्रम व्यवस्था की देखरेख़ महानगर महामंत्री राजेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, दुष्यंत पुंडीर, करण शर्मा ने की। प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, महापौर आशा शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, विजय मोहन, मयंक गोयल, अनिल स्वामी, कुलदीप त्यागी, गोपाल अग्रवाल, पप्पू नागर, सचिन डेढ़ा, विनय चौधरी, संजीव चौधरी, सुनील यादव, मुकेश गर्ग, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, अशोक राव आदि उपस्थित रहे। लाईव प्रसारण के स्वागत में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने भोला पार्वती के गीतों का गायन किया।
-हिन्दू धर्म को लेकर बदल रहा दुनिया का :अतुल गर्ग
राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के उद्घाटन ने पूरी दुनिया में भारत का मानसम्मान व कद बढा दिया है। अब हिन्दू धर्म को लेकर पूरी दुनिया का नजरिया बदल रहा है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल ने कहा कि मोदी व योगी राज में अभी तक उपेक्षित रहे हिन्दू धार्मिक स्थलों का कायापलट हो रहा है। जो हिन्दुओं के लिए स्वाभिमान की बात है। काशी विश्वनाथ की तरह ही दूसरे धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जाना चाहिए