उत्तराखंड : अब वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे ने ठोकी हल्द्वानी सीट पर दावेदारी

Share

हल्द्वानी :- जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक माहौल भी गरमाने लगा है। हल्द्वानी सीट से अब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश चंद्र पांडेय ने भी दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने कहा में सन 1980 जनसंघ के समय से पार्टी में सेवाएं देते हुए पार्टी में आया हूं।

भाजपा नेता पांडेय ने बताया कि पूर्व सभासद नगर परिषद हल्द्वानी, पूर्व नगर अध्यक्ष हल्द्वानी मंडल और कई बड़े पदों में रह चुके है,लेकिन अब में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं। उनका कहना है पार्टी में रहते हुए उन्होंने कई लोगों को चुनाव लड़ाने और आगे बढ़ाने का कार्य किया है। निस्वार्थ होकर पार्टी की सेवा की और कभी भी स्वार्थी न बनकर दल बदल की राजनीति नही की। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं।

वह हल्द्वानी के विकास के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा आज देश और विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।