आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर का खेल देखने को बेताब है क्रिकेट प्रेमी

Share

मुम्बई। तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में अपने पदार्पण के लिये बेकरार हैं और उन्होंने खिलाड़ियों की नीलामी में पांच बार की चैम्पियन द्वारा चुने जाने के बाद उन पर भरोसा दिखाने के लिये सभी कोच एवम मुंबई इंडियन के पूरे स्टाफ का शुक्रिया अदा किया था। जहाँ अर्जुन तेंदुलकर मैदान पर आने के लिए बेकरार हैं तो वही देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी भी इस इंतजार में हैं कि कब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन अपने क्रिकेट का हुनर आईपीएल में विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के सामने दिखाएंगे।

अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा था कि बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का धुर प्रशंसक हूं। मैं कोचों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया. ’’ उन्होंने कहा, मैं मुंबई इंडियंस पलटन से जुड़ने के लिये रोमांचित हूं और नीली व सुनहरी जर्सी पहनने का इंतजार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अब जबकि आईपीएल शुरू हो चुका है ऐसे में वे मैदान में उतर कर अपनी क्षमता साबित करने के लिए बेहद बेकरार हैं। बड़ी बात यह है कि मुंबई इंडियन अपने चार लीग मैच खेल चुकी है जिसमें दो मैच में जीत दर्ज की है जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियन टीम में केरन पोलार्, हार्दिक पांड्या,जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। जिनके साथ खेलने से निश्चित रूप से अर्जुन तेंदुलकर को लाभ मिलेगा। वहीं अर्जुन पिछले दो-तीन सत्र से फ्रेंचाइजी के नेट गेंदबाज भी रहे हैं. हाल में उन्होंने मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया था। जिसके लिये वह राष्ट्रीय टी 20 चैम्पियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ खेले थे।