केन्द्रीय मन्त्री नकवी को भेंट किया गुरु गोबिन्द सिंह का चित्र - सरस जनवाद

केन्द्रीय मन्त्री नकवी को भेंट किया गुरु गोबिन्द सिंह का चित्र

Share

गाजियाबाद। गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाशपर्व के अवसर पर मौलाना आज़ाद एजूकेशन फांउडेशन के सदस्य सरदार एस पी सिंह ने फांउडेशन के अध्यक्ष व केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मन्त्री मुख़्तार अब्बास नकवी को गुरु गोबिन्द सिंह जी का एक चित्र भेंट किया गया। इस अवसर पर चर्चा मे श्री नकवी ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी ने मानवता के लिये, अन्याय, अत्याचार के ख़िलाफ़ संघर्ष किया था और इसके लिये ही उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज पूरे समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।देश ऐसे महान गुरुओं का ऋण कभी नही चुका पायेगा।