मुरादाबाद, 10 नवंबर । पर्यावरण एवं गंगा समिति उत्तर प्रदेश सरकार के नामित सदस्य व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने दीपावली पर आतिशबाजी के कारण बढ़े प्रदूषण के मद्देनजर मुरादाबाद महानगर वासियों से प्रदूषण काे लेकर अपील की है। प्रदूषण को कम करने के लिए अगले कुछ दिन अपने निजी वाहनों का प्रयोग कम करें।
प्रदीप सक्सेना ने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर पटाखे जलने से मुरादाबाद महानगर की हवा में भारी प्रदूषण फैल गया है और धुएं से सड़कों पर अंधेरा सा छा गया है। इस प्रदूषण को कम करने के लिए अगले कुछ दिन अपने निजी वाहनों का प्रयोग कम करें। सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या पैदल चलने को प्राथमिकता दें। अपने घर के आसपास पानी का छिड़काव करें और पेड़-पौधों को पानी दें। कूड़ा-कचरा या पत्तियां बिल्कुल न जलाएं। अधिक से अधिक पौधारोपण करें। प्रदीप सक्सेना ने कहा कि आपका छोटा सा सहयोग मुरादाबाद को फिर से स्वच्छ और सांस लेने योग्य बना देगा। आइए, मिलकर हरित दीपावली से हरित मुरादाबाद की ओर बढ़ें।
