अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे रामगढ़ के हांसी नेपाल

Share

रामगढ़, 17 नवंबर । असम के बोंगाईगांव स्थित इंडोर हॉल में 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित होने वाली 10वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में रामगढ़ के हांसी नेपाल विश्वकर्मा झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हिस्सा लेने जा रहे हांसी नेपाल विश्वकर्मा ने कराटे में 8वां डान प्राप्त किया हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उनकी भागीदारी से रामगढ़ और झारखंड को गौरव मिलने की उम्मीद है।