बढ़ने लगा सर्दी का असर, नाै शहरों का रात का पारा 11 डिग्री से नीचे

Share

जयपुर, 17 नवंबर । पश्चिम विक्षोभ के असर से बारिश के बाद अब सर्दी ने रफ्तार पकडऩा शुरू कर दी है। प्रदेश के 15 शहरों का रात का पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 7.4 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही। आगामी समय में पारे में और गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश के शहरों के रात के पारे में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 9 शहरों का रात का पारा 11 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। अजमेर, अलवर,भीलवाड़ा, चूरू, जैसलमेर, पाली, पिलानी, सीकर, श्रीगंगानगर, वनस्थली, सिरोही, फतेहपुर, झुंझुनूं, माउंट आबू और नागौर का रात का पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 33.6 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 18.6 डिग्री के साथ जालौर की रात सबसे गर्म रही। आगामी एक सप्ताह प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे पारे में और गिरावट आने की संभावना है।

जयपुर में भी अब सर्दी रफ्तार पकडऩे लगी है। जयपुर के रात के पारे में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे रात को तेज सर्दी का अहसास हुआ। जयपुर का अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर के आस-पास के ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा भी नजर आया।

पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब प्रदेश के कई शहरों में सुबह हल्का कोहरा नजर आने लगा है। अलवर, जयपुर, श्रीगंगानगर, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर सहित कई शहरों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। इससे फसलों पर ओंस की बूंदे नजर आई। सुबह-शाम हल्की सर्द हवा चलने से कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 1 से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। इससे यहां सुबह-शाम अचानक सर्दी तेज हो गई। प्रदेश के सभी शहरों का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।