नई दिल्ली, 16 नवंबर । हफ्ते के पहले कारोबारी एवं छठ पूजा के समापन पर आज शेयर बाजार के दोनों प्रमख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 673 अंक उछलकर 82,153 पर और निफ्टी 165 में स्तर पर कारोबार कर रहा है।
फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 673.34 अंक यानी 0.83फीसदी की तेजी के साथ 82,265.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एकसचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 182.15 अंक यानी 0.72 फीसदी की उछाल के साथ 25,326.45 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
शेयर बाजार में इस बढ़त में इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसी बड़ी आईटी कंपनियों ने अहम भूमिका निभाई है। इनके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस जैसे बड़े बैंकों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि विदेशी निवेशकों का जोरदार निवेश और उम्मीद से बेहतर कंपनियों के नतीजे इस उछाल को ऊर्जा दे रहे हैं। हालांकि, सभी सेक्टर्स में ऐसा नहीं रहा। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और टाटा स्टील जैसी कंपनियों के शेयर गिरे भी, लेकिन भविष्य में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद के चलते दलाल स्ट्रीट पर निवेशकों का भरोसा बना हुआ है।
इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.24 पर कारोबार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर (शुक्रवार) को शेयर बाजार लगातार तीन दिन की तेजी के बाद गिरावट बंद हुआ था। सेंसेक्स 318.56 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 81,592.45 के स्तर पर और निफ्टी 155.05 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 25,144.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
