इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर : पहले लोकसभा चुनाव से शुरू हुई भारतीय लोकतंत्र की ऐतिहासिक यात्रा

Share

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में शामिल भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं और अधिकारों की अभिव्यक्ति भी हैं। आजादी के बाद देश के सामने लोकतांत्रिक व्यवस्था को सफल बनाने की बड़ी चुनौती थी। इसी दिशा में 25 अक्टूबर 1951 को भारत के पहले आम चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 21 फरवरी 1952 तक चली।

पहले लोकसभा चुनाव में 17 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र थे। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई महीनों तक चली चुनाव प्रक्रिया ने भारत की लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता को दुनिया के सामने रखा। उस दौर में व्यापक गरीबी, निरक्षरता और सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी बड़ी आबादी के लिए चुनाव कराना एक असाधारण प्रशासनिक चुनौती थी।

भारत में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को अपनाते हुए धर्म, जाति, लिंग और आर्थिक स्थिति से परे नागरिकों को मतदान का अधिकार दिया गया। यह उस समय एक महत्वपूर्ण कदम था, जब दुनिया के कई देशों में मताधिकार पर विभिन्न प्रकार की पाबंदियां मौजूद थीं।

पहले आम चुनाव ने उन आशंकाओं को गलत साबित किया कि भारत जैसा विविधताओं वाला देश लोकतांत्रिक व्यवस्था को सफलतापूर्वक नहीं चला पाएगा। मतदाताओं की भागीदारी ने यह स्थापित किया कि लोकतंत्र की ताकत केवल संस्थाओं में नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सहभागिता में भी निहित है।

1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।

1943 – कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत।

1947 – राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।

1950 – संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।

1950 – चीन ने कोरिया की लड़ाई में उत्तर कोरिया का साथ देते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ कदम रखा।

1964 – भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक विकसित किया। इस टैंक को नाम दिया गया ‘‘विजयंत’’।

1964 – राष्ट्रपति कौंडा ने जाम्बिया में सत्ता संभाली। ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल करने वाला जाम्बिया नौवां अफ्रीकी देश।

1969 – चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।

1975 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।

1980 – इजराइल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।

1983 – अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया। इससे पहले वामपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री मौरिस बिशप मारे गए।

1994 – इजराइल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न।

1999 – उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।

2001 – जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।

2005 – वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।

2006 – इजराइल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।

2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।

2007 – अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।

2012 – अफगानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।

2015 – उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

1886 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।

1890 – गणेशशंकर विद्यार्थी – स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

1920 – मधुकर दिघे – भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे।

1923 – राम प्रकाश गुप्ता – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।

1924 – ठाकुर प्रसाद सिंह – भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।

1929 – वेमपति चिन्ना सत्यम – भारतीय शास्त्रीय नर्तक और गुरु थे, जिन्हें शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी में निपुणता प्राप्त थी।

1933 – एस. बंगरप्पा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा कर्नाटक के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री थे।

1937 – हृदयनाथ मंगेशकर – हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर संगीतकार हैं।

1947 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।

1956 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।

1981 – दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार।

1990 – विलियमसन अपांग संगमा – मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री।

2009 – क्रांति त्रिवेदी – 20वीं सदी की हिन्दी की सबसे प्रतिष्ठित लेखिकाओं में से एक थीं।