मैहर, 19 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के मैहर में त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दरबार में शारदीय नवरात्र के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। महानवमी पर सोमवार को भी मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।सुबह पट खुलने से लेकर शाम 6 बजे तक 85,636श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।
मेले में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए करीब 650 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों, सीढ़ियों और मेला परिसर में जवान मुस्तैद रहे वही 114 ड्रोन कैमरों से भीड़ की निगरानी की जा रही है।
आपात स्थिति में सहायता देने और परिवार से बिछड़े श्रद्धालुओं की मदद के लिए सहायता केंद्र भी बनाए गए । यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए कटनी रोड एवं सतना और रीवा रोड के लिए अलग अलग स्टैंड बनाए गए। शहर के आठ प्रमुख स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालु मां शारदा के लाइव दर्शन कर रहे हैं।पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था भी की गई है ।
शारदेय नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी तिथि पर माई के धाम में भक्तों का ताता लगा है आज पैदल सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक है नवमी तिथि पर तमाम जगहों से माता रानी के दरबार में जावारे लेकर आने वाले भक्तों की तादात रहती है. आज के लिए जिला प्रशासन ने भी कई इंतजाम कर रखा है . जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास में कोई परेशानी न हो. सबको बराबर दर्शन प्राप्त हो. आज नवमी तिथि पर माता रानी का श्रृंगार पीले ओर लाल वस्त्रों से किया है आज की पूजा प्रधान पुजारी पवन पाण्डेय के द्वारा की गई।
मेले को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं की निगरानी, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन की सक्रियता से मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों की निगरानी और मैदानी सक्रियता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
शारदा मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु पहुंचते हैं। उनको परेशानी का सामना ना करना पड़े इस हेतु भी व्यवस्था की गई ।
