अनूपपुर, 07 सितंबर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना अनूपपुर क्षेत्र के ग्राम पसला के गौशाला में रात में मवेशी बांध रही वृद्ध महिला के गले एवं शरीर में मवेशी के लंबी रस्सी फसने से बृद्धा की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। सोमवार की सुबह पुत्र की आने खोजबीन करने दौरान मृत हालात में मिलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्मार्डम उपरोत परिजनो को सौप कर जांच में जुट गई।
कोतवाली थाना अनूपपुर से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पसला के राठौर मोहल्ला निवासी 64 वर्षीय वृद्धा रामकली राठौर पति स्व,बाबूलाल राठौर घर में अकेले रही है रविवार की रात घर से 500 मीटर दूर स्थित ने खेत में मवेशियों को एक स्थान से छोड़कर दूसरे स्थान पर बांध रही थी तभी एक मवेशी जिसके गले में लंबी रस्सी महिला के गले एवं शरीर के अन्य हिस्सों में कसकर लिपट जाने पर स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जो रात भर पड़ी रही है। मृतिका का पुत्र जो एक दिन पूर्व कुछ काम से बाहर गया सोमवार की सुबह घर आने पर मां की नहीं दिखने पर खोजबीन दौरान घर से कुछ दूर सुनसान जगह में मृत स्थिति में दिखाई पड़ने पर कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचना दी। सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव का पंचनामा कर जांच में जुटे गये।