ट्रेन की चपेट में आने से चरवाहे की मौत

Share

मीरजापुर, 31 अगस्त । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव में रविवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से चरवाहे की मौत हो गई। हादसे के बाद घर पर गायें पहुंच गईं, लेकिन मुन्नीलाल के नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में निकले। रेलवे लाइन पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला था।