मंडी, 27 अगस्त । मंडी में फल एवं सब्जियों की दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई की। वीरवार को भूपिंदर सिंह, इंस्पेक्टर ग्रेड-I तथा परस राम, इंस्पेक्टर ग्रेड-I द्वारा संयुक्त रूप से फल एवं सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं पाई गई। विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 दुकानदारों के मौके पर ही चालान किए। इसके साथ ही नियमों के उल्लंघन के चलते कुल 405 किलोग्राम फल एवं सब्जियां जब्त की गईं।
अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित रेट लिस्ट दुकान पर प्रमुखता से प्रदर्शित करने तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर फल एवं सब्जियां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।