उपराष्ट्रपति सोमवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

Share

नई दिल्ली, 23 अगस्त । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सोमवार को आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति मुसुनुरु स्थित गौर्मेट पॉपकॉर्निका फैक्ट्री में कल आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे भारत के पहले गैर-जीएमओ उच्च-विस्तार पॉपकॉर्न मक्का संकर बीज का शुभारंभ करेंगे, किसानों को सम्मानित करेंगे तथा कृषि हितधारकों और अन्य प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।