श्यामतराई में शाला विकास समिति के भोज साहू अध्यक्ष, ललिता साहू उपाध्यक्ष बनाए गए - सरस जनवाद

श्यामतराई में शाला विकास समिति के भोज साहू अध्यक्ष, ललिता साहू उपाध्यक्ष बनाए गए

Share

धमतरी, 18 जुलाई । शासकीय प्राथमिक शाला श्यामतराई में शनिवार को शाला विकास समिति के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पद पर भोज साहू तथा उपाध्यक्ष पद पर ललिता साहू को चुना गया। ग्राम में पहली बार शाला विकास समिति की कमान महिलाओं को सौंपे जाने से ग्रामीणों ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत श्यामतराई की सरपंच डोमेश्वरी साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष टीकाराम साहू, ग्राम पटेल तुकाराम साहू, ग्राम विकास समिति के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। शाला विकास समिति सदस्य श्रमा मिश्रा सहित समिति के सदस्य दिलीप साहू, चिंताराम साहू, छन्नू साहू, खिलेश्वरी साहू, मीना साहू, उर्वशी साहू, लोकेश्वरी साहू, भारती साहू, ममता साहू, खिलेश्वर साहू, छन्नूलाल साहू, एल मनी, तिजिया साहू तथा छात्र सदस्य वेदिका साहू और वीणा नेताम सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल: टीकाराम साहू

ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष टीकाराम साहू ने कहा कि श्यामतराई के प्राथमिक विद्यालय में पहली बार महिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया गया है, जो महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, विद्यार्थियों की गतिविधियों तथा शाला के विकास एवं रखरखाव के कार्यों को नई गति मिलेगी, जिससे विद्यालय का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।