एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच है: कृष्णा गौर - सरस जनवाद

एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच है: कृष्णा गौर

Share

राज्यमंत्री कृष्णा गौर शुक्रवार को भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में ‘इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो-2026’ के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली को करीब से देखा। उन्होंने गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में निर्मित मशीनों की गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता और औद्योगिक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय उद्योगों की तकनीकी प्रगति प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देने का कार्य कर रही है।

प्रदर्शनी में ऑटोमेशन, प्रिसिजन इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल उपकरणों और अत्याधुनिक मशीनरी से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित उद्योगों ने अपनी तकनीकों का प्रदर्शन किया। एक्सपो का आयोजन फ्यूचर कम्युनिकेशन और गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में गोविंदपुरा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गौड़ और फ्यूचर कम्युनिकेशन के लक्ष्मण दुबे मौजूद रहे।