पुलिस ने होटल डिस्कवरी को किया सील - सरस जनवाद

पुलिस ने होटल डिस्कवरी को किया सील

Share

जिले के धनवार थाना क्षेत्र स्थित बड़ा चौक के समीप होटल डिस्कवरी में मंगलवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अनैतिक गतिविधियों के नेटवर्क का खुलासा किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें होटल के एक कमरे से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान संबंधित कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गई। जांच के दौरान होटल परिसर में देहव्यापार जैसे अनैतिक गतिविधियों के संचालन के आरोपों को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने होटल डिस्कवरी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

पुलिस के अनुसार छापेमारी रात करीब दस बजे शुरू हुई और लगभग दो घंटे तक चली। दंडाधिकारी अभिषेक कुमार की उपस्थिति में होटल के विभिन्न कमरों और अभिलेखों की भी जांच की गई। बुधवार को

एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि होटल में कथित रूप से लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस होटल में दो बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन शिकायतें लगातार मिलती रहीं। इसी आधार पर मंगलवार रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।