थुरल में दो युवकों से 424 ग्राम चरस बरामद, गिरफ्तार - सरस जनवाद

थुरल में दो युवकों से 424 ग्राम चरस बरामद, गिरफ्तार

Share

धर्मशाला, 04 जुलाई । जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत विशेष जांच दल की टीम ने थुरल के पास दो युवकों के कब्जे से 424 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र पुत्र सरविन्द्र कुमार निवासी गांव मचलेहड डाकखाना सालन तहसील थुरल जिला कांगड़ा व उम्र 22 वर्ष शुभम राणा पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव लाहडू डाकखाना सालन तहसील थुरल जिला कांगड़ा उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना भवारना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक व आगामी कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।