डीपीएल सीजन-3: दिग्वेश राठी और अनुज रावत से सजी पुरानी दिल्ली-6 की टीम - सरस जनवाद

डीपीएल सीजन-3: दिग्वेश राठी और अनुज रावत से सजी पुरानी दिल्ली-6 की टीम

Share

नई दिल्ली, 02 जुलाई ।दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के तीसरे सीजन के लिए पुरानी दिल्ली-6 ने बुधवार को हुए खिलाड़ी नीलामी के बाद अपनी 25 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम ने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित संयोजन तैयार किया है।

फ्रेंचाइजी ने भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह ललित यादव को टीम में शामिल किया है। पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के कारण डीपीएल के इस सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

पुरानी दिल्ली-6 की टीम में अनुज रावत, दिग्वेश राठी, देव लाकड़ा, पंकज जसवाल, समर्थ सेठ, राजनीश दादर और उधव मोहन जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

डीपीएल का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक खेला जाएगा।

फ्रेंचाइजी के मालिक आकाश नांगिया ने कहा कि टीम ने अनुभव और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण तैयार किया है।

उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा,”हम अपनी टीम से बेहद संतुष्ट हैं। हमारा लक्ष्य एक संतुलित और मजबूत टीम बनाना था और हमें विश्वास है कि यह टीम खिताब जीतने की क्षमता रखती है।”

मुख्य कोच विजय दहिया ने कहा कि नीलामी के दौरान ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो हर परिस्थिति में टीम के लिए योगदान दे सकें।

उन्होंने कहा,”हमारे पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में गहराई है। अब हमारा पूरा ध्यान टीम को एकजुट कर टूर्नामेंट के लिए तैयार करने पर रहेगा।”

पुरानी दिल्ली-6 की टीम (डीपीएल सीजन-3)

ललित यादव, उधव मोहन, राजनीश दादर, रोहन राणा, आर्यन गौर, वनम अग्रवाल, अजय अहलावत, कुश नागपाल, दिग्वेश राठी, युग गुप्ता, कबीर सचदेवा, गौरव सरोहा, देव लाकड़ा, अनुज रावत, समर्थ सेठ, मोहक कुमार, यश कुमार, पंकज जसवाल, हर्षवर्धन फोगाट, अर्जुन रेक्सवाल, लक्ष्य वर्मा, प्रिंस मिश्रा, अश्विनी चिल्लर, आदित्य वर्मा और आदित्य मल्होत्रा।