नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश झा राजू एवं प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह का भाजपा कार्यालय में स्वागत - सरस जनवाद

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश झा राजू एवं प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह का भाजपा कार्यालय में स्वागत

Share

बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सह संभाग प्रभारी राजेश झा राजू के प्रथम आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला के कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की भावी कार्ययोजना को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान सहरसा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह का भी कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।प्रदेश महामंत्री राजेश झा राजू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और परिश्रम से ही संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में जुटें।

प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह ने कहा कि सहरसा भाजपा संगठन हमेशा से सक्रिय और मजबूत रहा है। कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं संगठन की मजबूती हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक सह मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन बनी है।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से सहरसा संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने तथा संचालन जिला महामंत्री श्री शिवभूषण सिंह ने किया।