हांसी : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जज महाबीर सिंह सिंधु पंच तत्व में विलीन - सरस जनवाद

हांसी : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जज महाबीर सिंह सिंधु पंच तत्व में विलीन

Share

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी।

गांव से उच्च न्यायालय तक का गौरवमयी सफर

जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का जीवन संघर्ष और काबिलियत की एक अनूठी मिसाल रहा

है। उनका जन्म 4 अप्रैल 1967 को हरियाणा के हांसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण

इलाके मसूदपुर में हुआ था। वह अपने पूरे कुनबे में वकालत के पेशे में कदम रखने वाले

पहली पीढ़ी के सदस्य (फर्स्ट जनरेशन लॉयर) थे, यानी उनसे पहले परिवार में कोई भी कानूनी

पृष्ठभूमि से नहीं जुड़ा था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने ही गांव के सरकारी हाई

स्कूल से पूरी की। ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने उच्च शिक्षा की तरफ रुख किया

और साल 1992 में चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी।

डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने वर्ष 1992 में ही बार काउंसिल में एक वकील के तौर

पर खुद को रजिस्टर्ड कराया। इसके तुरंत बाद उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में

वकालत शुरू की, जहां उन्होंने मुख्य रूप से दीवानी, आपराधिक और संवैधानिक मामलों में

अपनी गहरी कानूनी समझ का लोहा मनवाया।

हाईकोर्ट के सीटिंग जज सहित कई राजनेताओं ने की अंतिम संस्कार में शिरकत

जज महाबीर सिंह सिंधु की अंतिम यात्रा में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणवीर सिंह गंगवा,

विधायक विनोद भयाना, डीसी राहुल नरवाल, एसपी विनोद कुमार, एसडीएम राजेश खोथ सहित हांसी

कोर्ट, सैशन कोर्ट हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित कर

श्रद्धांजलि दी।