संजीव शर्मा का कार्यकाल एक साल रहा बेमिसाल

Share

गाजियाबाद। एक साल पहले की बात है जब भाजपा महानगर अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी युवा एवं उत्साहित भाजपा नेता संजीव शर्मा को दी गई थी। जिन्होंने बेहद सफलतापूर्वक आज एक साल अपने कार्यकाल का पूरा किया। इस दौरान कई मोर्चों पर भाजपा की टीम पश्चिम उत्तर प्रदेश में नंबर वन आई। जिसका श्री संजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व को जाता है। निश्चित रूप से संजीव शर्मा के पास एक बेहद जुझारू कर्मठ और सकारात्मक सोच वाली टीम है। जो कि अपने कप्तान के नेतृत्व में हर इंपॉसिबल मिशन को भी पॉसिबल करने की क्षमता रखती है। यहां हम कह सकते हैं कि जिस तरह से टीम इंडिया का नेतृत्व युवा ही विराट कोहली का हाथ में सुरक्षित है। वही महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भी उसी पर अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस संबंध में संजीव शर्मा ने बताया कि उनका एक वर्ष बेहद शानदार रहा इसका श्रेय भाजपा के हर कार्यकर्ता पदाधिकारी और संगठन के हर जमीदार व्यक्ति को जाता है क्योंकि कोई भी व्यक्ति अकेले अपने दम पर कुछ नहीं कर सकता। जब किसी अध्यक्ष के पास अच्छी टीम होती है। तब काम की गुणवत्ता और उसका प्रभाव बेहद दर्शनीय होता है।

श्री शर्मा ने कहा कि एक साल में कई चुनौतियां भी सामने आई लेकिन हर बार मजबूत रणनीति अथक प्रयास और कर्मठता के साथ पूरी टीम ने एकजुट होकर काम किया। जिसका नतीजा यह रहा कि हम लगातार अपने उद्देश्यों को पूरा करते चले गए। श्री शर्मा ने कहा कि हाल ही में एमएलसी चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। उसका श्रेय पूरी टीम को जाता है। संजीव शर्मा ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से कई लोगों के आभारी हैं हालांकि कई संकट भी इस दौरान आए लेकिन ईश्वर के आशीर्वाद से विजय हासिल कर ली गई।