पलामू, 18 जून । मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पलामू भाजपा ने गुरूवार को मेदिनीनगर के गांधी उद्यान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर अग्रसर है। 2014 से 2026 तक इन 12 वर्षों की यात्रा में सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत बनकर दुनिया के मानचित्र में परिदृश्य हुआ है। लोक सेवा ही संकल्प, गरीब कल्याण-अंत्योदय ही लक्ष्य को लेकर मोदी सरकार कार्य कर रही है।
राष्ट्र निर्माण के मिशन को लेकर मोदी सरकार नई अर्थव्यवस्था, नया भारत, नया विश्वास सब देश को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है। राष्ट्र प्रथम मंत्र को लेकर मोदी सरकार विरासत भी, विकास भी के साथ सांस्कृतिक पुनर्जागरण भी कर रही है। तकनीक से जन-जन तक डिजिटल भारत निर्माण का भी भरपूर प्रयास मोदी सरकार की ओर से किया जा रहा है, ताकि 2047 तक देश विकसित भारत बन सके।
भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियां ही उनके विकसित भारत का संकल्प को दर्शाता है। अब विकसित भारत के संकल्प के साथ जन-जन के सशक्तिकरण की यह धारा अविरल बह रही है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और केंद्र सरकार के परिश्रम एवं जन सहयोग से भारत प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि मोदी सरकार ने इन 12 वर्षों में महिलाओं की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण का भरपूर प्रयास कर रही है। शौचालय, आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान के साथ-साथ महिलाओं को मातृत्व शिक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाना मोदी सरकार की प्राथमिकता है, जिससे उनका जीवन स्वावलंबी हो और वह समृद्ध एवं सशक्त बन सके।
जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प को लेकर चलने वाली मोदी सरकार के इन 12 वर्षों में कई बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हैं जिससे गरीब युवा किसान महिला सभी शामिल है। कार्यक्रम में रवि शंकर पांडे, हरिवंश प्रभात, संतोष शुक्ला, अनुग्रह शर्मा, आनंद शंकर, आभा मुखर्जी, रमेश शुक्ला, रजनीकांत पांडे सहित ने भी विचार व्यक्त किए।