सूरजपुर : खेलो इंडिया सेंटर की बालिका खिलाड़ी का रायपुर खेल अकादमी में चयन

Share

सूरजपुर, 16 जून । आज मंगलवार को जिले के लिए गौरव का अवसर तब आया जब खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित खेलो इंडिया सेंटर हराटिकरा की एक बालिका खिलाड़ी का चयन आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए हुआ। इस उपलब्धि पर कलेक्टर रेना जमील ने बालिका खिलाड़ी को फुटबॉल भेंट कर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर ने कहा कि जिले की बेटियां खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खिलाड़ी को आगे भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अभ्यास जारी रखने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सूरजपुर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों और युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।

इस अवसर पर खेल अधिकारी आरती पांडेय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के अधिकारी-कर्मचारी तथा खेलो इंडिया सेंटर हराटिकरा के प्रशिक्षक प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।