एस.सी. कमीशन द्वारा राजा वड़िंग मामले में पंजाब पुलिस से 2 जुलाई को रिपोर्ट तलब

Share

चंडीगढ़, 15 जून । पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग ने आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस से 2 जुलाई 2026 को रिपोर्ट तलब की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने लिखित शिकायत दी है कि कांग्रेस पार्टी के सूबा प्रधान और लुधियाना से लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने फरवरी 2026 के दौरान तरनतारन चुनावों के दौरान मेरे खिलाफ लोगों को भड़काने के लिए बयानबाजी की और कहा कि इसकी गर्दन मरोड़ने में तीन मिनट लगेंगे।

गढ़ी ने बताया कि इस संबंध में अमृतसर देहाती पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी, जिस पर पुलिस की ओर से रिपोर्ट पेश करने के लिए और समय की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि इस मांग को ध्यान में रखते हुए अमृतसर देहाती पुलिस को सूबा प्रधान और लुधियाना से लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के आवाज के नमूने लेकर और उनकी जांच करवाकर 2 जुलाई 2026 को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।