चाईबासा चेंबर का रजत जयंती समारोह नवंबर में, जुलाई में रक्तदान शिविर

Share

पश्चिमी सिंहभूम, 01 जून । चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ की 155 वीं कार्यसमिति बैठक सोमवार को स्थानीय टिप्सी रेस्टोरेंट में अध्यक्ष संजय चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन विस्तार, व्यापारिक हितों, सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सदस्यता विस्तार अभियान की समीक्षा करते हुए बताया गया कि हाल ही में चलाए गए अभियान के तहत 13 महिला और 109 पुरुष व्यवसायियों सहित कुल 122 नए सदस्य संगठन से जुड़े हैं।

सामाजिक दायित्वों के तहत बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में रक्त की कमी की समस्या को देखते हुए जुलाई माह में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंंड इंडस्ट्रीज़ की ओर से वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से रक्तदान अभियान में भागीदारी की अपील की गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नवंबर माह में भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन के पिछले 25 वर्षों की व्यापारिक, सामाजिक और जनहितकारी गतिविधियों एवं उपलब्धियों को समाहित करते हुए एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा।

संगठन के संविधान में वर्णित प्रावधानों के तहत विचार-विमर्श के बाद कार्यसमिति ने संजय चावलाऔर राजेश कुमार मोहता की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया। चेंंबर की ओर से कहा गया कि यह निर्णय संगठन के हित, अनुशासन और संवैधानिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है। निर्णय के अनुसार दोनों अब चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ के सदस्य नहीं रहेंगे।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष सह आजीवन ट्रस्टी और वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, निवर्तमान अध्यक्ष सह आजीवन ट्रस्टी मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव खिरवाल एवं दुर्गेश खत्री, सचिव नीरज संदवार, संयुक्त सचिव गोविंदा खेतान और विवेक सिन्हा, विभिन्न उपसमितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थेे।