नई दिल्ली, 24 मई । दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज हर्ष विहार ए-3 के वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कि इन 36 परिवारों ने बिजली कनेक्शन के लिए वर्षों तक इंतजार किया है, और आज उनके चेहरों पर दिख रहा सुकून इस बात का प्रमाण है कि संवेदनशील प्रयास लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने कहा आज परिवारों के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि हमारी सरकार दिल्ली की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान जब इन परिवारों ने मेरे समक्ष यह विषय रखा कि 2018 से वो बिजली कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए। मिशन मोड में ट्रांसफॉर्मर लगाकर नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।