लापता तीनों बच्चे सकुशल बरामद

Share

पश्चिमी सिंहभूम, 21 मई । जिले के गुवा थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन बच्चों को गुवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार की सुबह सकुशल बरामद कर लिया।

बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद ठाकुरा गांव सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ठाकुरागांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया 15 मई से लापता था। वह गुवासाई स्कूल से घर लौटने के बाद दो दोस्तों के साथ खेलने निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुवा थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी रही। गुरुवार सुबह हिरजीहाटिंग क्षेत्र में तीनों बच्चों के भटकने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बरामद कर थाना ले आई। पूछताछ के बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।