प्रयागराज, 17 मई । राजस्थान के ब्यावर में 05 से 07 जून तक होने वाली 36वीं जूनियर नेशनल थ्रोबॉल चैम्पियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की बालक एवं बालिका टीम का ट्रायल रविवार को विद्या वैली स्कूल, सुलेम सरांय हरवारा में हुआ।
प्रयागराज थ्रोबाल एसोसिएशन के सचिव सुशील सिंह के अनुसार ट्रायल में अनुराग सिंह, विजय चंदेल, अनूप उपाध्याय एवं विक्रम सिंह मुख्य अतिथि रहे। इसमें प्रयागराज सहित वाराणसी, मऊ, अलीगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, कानपुर, बलिया एवं जौनपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बालक वर्ग में शिवांशु सेठ, आनंद, शरद, ओम पटेल, निखिल, आदित्य, अमन पटेल, हर्षित गुप्ता, गुलशन, आयुष्मान, मेदांश एवं किशन और बालिका वर्ग में खुशी, स्थापना, अंजली, चाहत, शालू, अंकिता, काजल, प्रिया, शबिता, अन्नू चौधरी, सोनिया, संजना, सना, दामिनी एवं प्रांशी का चयन किया गया। मदन मोहन यादव, गौतम कुमार पटेल एवं राजू यादव चयनकर्ता रहे। ट्रायल में पवन पटेल एवं सुजीत कुमार पटेल ने भी सहयोग दिया।