नीट (यूजी) परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Share

धनबाद, 03 मई । धनबाद के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर- 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी-2 जामाडोबा, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम और एसएसएलएनटी कॉलेज में संचालित नीट (यूजी) परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक से संपन्न हुई।

सभी केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रही।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र या कंट्रोल रूम में किसी समस्या से संबंधित कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।

आयोग के निर्देशानुसार समय पर प्रश्न पत्र केन्द्र तक पहुंचे। सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी भी समय पर अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंच गए। केन्द्र पर अभ्यर्थियों की सघन जांच कर प्रवेश कराया गया।

परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम कार्यरत रहा। कंट्रोल रूम में किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम और विधि व्यवस्था संधारण के प्रभार में अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, संपूर्ण नोडल एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद तथा पुलिस नोडल सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सतत निगरानी बनाए रखी।