युक्त मानव संसाधन तैयार करने के लिए पूर्ण रूप से कृतसंकल्प है।
कुलपति के रूप में कार्यकाल विस्तार मिलने पर
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित गुरु जम्भेश्वर
जी महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान में गुरु जम्भेश्वर जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि
अर्पित की और मंदिर में शीश नवाया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के
आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपनाते हुए विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय
पहचान को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने
विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला
डा. वंदना बिश्नोई भी उनके साथ उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि राज्यपाल
प्रो. आसीम कुमार घोष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा व्यक्त विश्वास को और
अधिक मजबूत करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के सिद्धांतों की प्रासंगिकता
बहुत महत्वपूर्ण है। इस राष्ट्रीय संकल्प में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
विश्वविद्यालय अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से समझता है।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने शोध एवं शिक्षण
दोनों क्षेत्रों में उच्चतम मापदंड स्थापित किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप गुजविप्रौवि
ने विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है
तथा हरियाणा राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।
कुलपति कार्यालय पहुंचने पर विश्वविद्यालय के
कुलसचिव डा. विजय कुमार, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी,
शोधार्थी व विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई का स्वागत किया तथा कार्यकाल
विस्तार के लिए शुभकामनाएं दी। सभी ने विश्वविद्यालय की प्रगति में अपना पूर्ण योगदान
देने का आश्वासन भी दिया।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस अवसर पर
कहा कि कार्यकाल विस्तार के साथ हमारी जिम्मेदारी अब और अधिक बढ़ गई है। गुजविप्रौवि
में उच्च स्तरीय कार्य संस्कृति की जो शानदार परम्परा है, उसे हम और अधिक मजबूत एवं
प्रभावी बनाएंगे।