16.14 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Share

अररिया 30 अप्रैल(हि।स.)। जिले की कुर्साकांटा थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत दो युवकों को 16.14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपिताे में सिझुआ निवासी अजित कुमार झा एवं कबीलाशा निवासी अशोक कुमार यादव शामिल है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन, 14,800 रुपये नकद एवं एक प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या बीआर 38एपी 7385 बरामद किया है। दोनों आरोपिताें को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।