हिमाचल में विकास ठप, कानून व्यवस्था ध्वस्त : जयराम ठाकुर

Share

नाहन, 20 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों पर पूरी तरह ताला लग चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में माफिया राज और जंगल राज जैसी स्थिति बन गई है, जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

जय राम ठाकुर ने सोमवार को पांवट साहिव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वे अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल में 10 गारंटियां पूरी करने का दावा कर रहे हैं, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता सब समझती है और अब सरकार के झूठ ज्यादा दिनों तक छिपने वाले नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को विकास की राह से भटका दिया है और हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। बेरोजगारी, महंगाई और अव्यवस्था से लोग त्रस्त हैं, लेकिन सरकार केवल बयानबाजी में व्यस्त है

दरअसल, जयराम ठाकुर अपने परिवार के साथ उत्तराखंड दौरे पर थे। इस दौरान वे पांवटा साहिब पहुंचे, जहां एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म नजर आया।